उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एसडीएम ने गिट्टी लदी एक ओवरलोड ट्रेलर गाड़ी पकड़ लिया। गाड़ी को बिंदकी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जानकारी खनिज विभाग को दी गई। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार नगर के महरहा रोड बाईपास चौराहे के निकट से गुरुवार को दिन में करीब 1:00 बजे उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका अग्रवाल ने गिट्टी से लदा एक ओवरलोड ट्रेलर पकड़ लिया। ट्रेलर गाड़ी को कोतवाली के समीप खड़ा करायागया। उप जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी खनिज विभाग के अधिकारियों को दिया। जिसके चलते ओवरलोड के तहत कानूनी कार्रवाई की गई इस कार्रवाई से ओवरलोड भार वाहन मालिकों तथा चालकों में हड़कंप मचा रहा
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share