उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ग्राम सेवा संस्थान, गाँधी पथ द्वारा भारत सरकार के निर्देशानुसार “खादी महोत्सव 2025” का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित गांधी में प्रांगण में 16 अक्टूबर 2025 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, खादी प्रदर्शनी का जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में ग्रामोद्योगी, हस्तनिर्मित वस्तुएं, बैग उद्योग, ऑयल उद्योग, कुम्हारी उद्योग आदि के स्टाल लगाए गए है।

ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि शहरवासीयो को इस प्रर्दशनी में प्रचार कर खादी वस्त्र जिस पर सरकार द्वारा 30% की भारी छूट दी जा रही है खादी वस्त्र खरीद कर इस छूट का लाभ उठाते हुए परमपूज्य श्री गाँधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की कृपा करें। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, ग्राम सेवा संस्थान के अध्यक्ष, जिला बार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!