उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित हरियाणा होटल के समीप कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए रोड क्रॉस कर दुसरी तरफ हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिससे कार में सवार उन्नाव जनवाद के मोती नगर निवासी जगन्नाथ का 65 वर्षीय पुत्र रामावतार व जनपद के आवास विकास कालोनी निवासी अवधेश सिंह का 42 वर्षीय पुत्र अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने रामौतार को मृत घोषित करते हुए घायल अभिषेक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share