उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी शिकायतकर्ता विकास सिंह भदौरिया पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मकान नम्बर 335 सिविल लाइन्स के पिता जी के नाम से रिहायसी घर के विद्युत कनेक्शन के बढे हुए बिजली के बिल को संशोधित किये जाने के एवज में प्रेमचन्द्र पुत्र शिवधनी यादव निवासी ब्राहम्णपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर सम्प्रति उप खण्ड अधिकारी आबूनगर जनपद व उनके प्राइवेट मुंशी अतुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी डण्डवल थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ हालपता सुकुनगर थाना कोतवाली द्वारा रिश्वत के रूप में रू0 10,000/- की मांग की गयी थी।
जिसमें शिकायतकर्ता विकास सिंह भदौरिया उपरोक्त के द्वारा 14 अक्टूबर को भ्र०नि०सं० इकाई कार्यालय प्रयागराज में दिये गये प्रार्थना पत्र में कार्यवाई करते हुए आज 16 अक्टूबर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की टीम द्वारा कार्यालय उप खण्ड अधिकारी आबूनगर से शिकायतकर्ता से रू0 10,000/- रिश्वत लेते हुए लोकसेवक साक्षीगण व ट्रैप टीम के समक्ष प्रेमचन्द्र पुत्र शिवधनी यादव निवासी ब्राहम्णपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर सम्प्रति उप खण्ड अधिकारी आबूनगर के कहने पर अतुल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी डण्डवल थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ हालपता सुकुनगर थाना कोतवाली (प्राइवेट व्यक्ति) द्वारा रिश्वत लेने पर रंगे हाथ गिरफ्तार कर दोनो आरोपीगण को थाना थरियाँव पर लाकर विधिक कार्यवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
