उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुजरही गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार मासूम सहित महिला घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया ।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी आरिफ अपनी 21 वर्षीय पत्नी राबिया और अपने भाई मो० शरीफ के 3 वर्षीय पुत्र हारिश को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र गया था।

तभी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सुजरही गांव के समीप पीछे से निकला बाइक सवार आपकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार राबिया मासूम हारिश को लेकर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसके उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share