G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की शदर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा आवास कॉलोनी मजरे मूसेपुर गाँव में ग्राइंडर मशीन से काम करते समय मशीन युवक के हाथ से छिटक गई। जिससे काम कर रहा युवक मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा आवास कॉलोनी मजरे मूसेपुर निवासी राजेश सोनी का 20 वर्षीय पुत्र कृष्णा सोनी ग्राइंडर मसीन से काम कर रहा था तभी उसके हाथ से मसीन छिटक गई। मसीन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादशे की जानकारी मौके पर मौजूद उनके साथी शिवम को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share