G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के बुधइयापुर गाँव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुधइयापुर गांव निवासी राजीव कुमार की 30 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी का अपने सास-ससुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी बढ़ने पर आक्रोश में आकर महिला ने गेहूं में रखने वाली ज़हरीली दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजनों ने फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share