G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव में परिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको फंदे से उतर कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव निवासी शिवम की 25 वर्षीय पत्नी साधना देवी ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने जब साधना देवी को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में हडकम्प मच गया।

तुरंत उसको फंदे से उतर कर इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी मनमोहन वर्मा ब पायलेट वीर बहादुर के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share