उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के नारा मऊ गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नारा मऊ का निवासी चंद पाल की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी गांव निवासी अमर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी और उसी गांव की एक और महिला तीनों ई-रिक्शा पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकली थी। तभी गांव के समीप रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सीमा देवी और अर्चना को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
