G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप खड़ी पिकअप को बनाते समय दूसरी पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिससे तीन युवक घायल हो गए घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शेरा मऊ गाँव निवासी कमाल का 18 वर्षीय पुत्र जमाल गाँव निवासी मुनौवर का 21 वर्षीय पुत्र राजू और गाँव निवासी इम्दाज का 20 वर्षीय पुत्र छोट्टन इनकी पिकअप खराब थी। यह तीनो थाना क्षेत्र के चुरयानी गाँव के समीप अपनी पिकअप खड़ी कर बना रहे थे।

तभी रोड से निकली दुसरी पिकअप ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share