G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र से युवक बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद अपनी बहन के घर जा रहा था। जब उसकी बाइक बाँदा जनपद में पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी पहुंचे परिजन उसको रेफर करा फतेहपुर लेकर चले आये।जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गाँव निवासी राम औतार का 20 वर्षीय पुत्र अरविंद बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के पछउवां गाँव अपनी बहन से मिलने जा रहा था।

जब उसकी बाइक बहन के घर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को कट मारते हुए निकल गया। जिससे अरविंद रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन अपने वाहन से उसको रेफर करा फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर आ गए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share