Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला ढाबा के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव निवासी भोला प्रजापति का 37 वर्षीय पुत्र सरमेंश कुमार प्रजापति बाइक पर सवार होकर कानपुर जनपद अपना इलाज कराने जा रहा था। जब उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर शुक्ला ढाबा के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक घायल हो गया हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By