Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप साइकिल पर सवार होकर खेत जा रहे किसान को जहरीले साँप ने रास्ते में काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी राम औतार का 40 वर्षीय पुत्र सरवन गांव के समीप साइकिल पर सवार होकर खेतों में धान की कटी फसल उठाने जा रहा था।

तभी रास्ते में उसको जहरीला सामने काट लिया सांप काटने की बात घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By