G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के पलिया गांव में युवक बीती रात दीपावली पर्व के मौके पर पटाखा छुड़ा रहा घ। तभी सुतली बम हाथ में ब्लास्ट हो गया जिससे युवक का हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी स्वर्गीय कल्याण सिंह का 28 वर्षीय पुत्र अनुराग उर्फ गोलू बीती रात दीपावली पर्व के मौके पर पटाखा छुड़ा रहा था। तभी एक सुतली बम उसके हाथ में ब्लास्ट हो गया जिससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share