G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव में बीती रात दीपावली पर्व के मौके पर पटाखा छुड़ाते समय महिला की साड़ी में आग लग गई। बचाव के लिए उसने अपनी साड़ी खोल कर फेंका तो समीप में खड़ा बालक भी आगे की चपेट में आ गया। जिससे चाची और भतीजा दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। तुरंत उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव निवासी अमित की 30 वर्षीय पत्नी आसमा देवी सभी परिजनों के साथ पटाखा छुड़ा रही थी। तभी उसके साड़ी में आग लग गई उसने खुद को बचाने के लिए अपनी साड़ी खोलकर फेंका तो मौके पर मौजूद उसके देवर विजय का 9 वर्षीय पुत्र रचित पर साड़ी जा गिरी जिससे वह भी आग की चपेट में आ गया।

जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए तुरंत दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मजबूर डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share