उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना देवमई गांव के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक पर सवार महिला रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूँझी गांव निवासी बदलू का 55 वर्षीय पुत्र जागेश्वर औंग थाना क्षेत्र के खदरा गाँव निवासी अपनी 50 वर्षीय बहन नानकी देवी पत्नी भोला को बाइक पर सावर कर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के देवमई गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिडन्त हो गई।
जिसमें बाइक पर सवार उसकी बहन ननकी देवी रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन इलाज से संतुष्ट न होकर उसको प्राइवेट एम्बुलेन्स से शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
