Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के आम्बी गांव में बीती रात युवक पैदल घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी अचानक सामने आई बाइक की लाइट चेहरे पर पढ़ने से वह बाइक से टकरा कर नाली में गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको नाली से निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आम्बी गांव निवासी भोला का 45 वर्षीय पुत्र रामशरन बीती रात अपने घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी अचानक सामने से बाइक आ गई बाइक की रोशनी आंखों पर पड़ी तो वह घबरा कर बाइक टकरा कर नाली में गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलने ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By