G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी मथईयापुर गांव के समीप हाइड्रा ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी सवाली का 24 वर्षीय पुत्र अर्जुन गांव निवासी चंदा का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक व गांव निवासी मेवा लाल का 18 वर्षीय पुत्र अनुज तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवईया गांव बहन से मिलने गए थे।

वहां से वापस घर लौटते समय जब इनकी बाइक लकड़ी मथईयापुर गांव के समीप पहुंची तभी हाइड्रा की टक्कर से तीनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share