G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गहरू खेड़ा गांव के समीप बाइकों की भिडन्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कांवड़ गाँव निवासी राम सेवक का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के गहरु खेड़ा गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्मेंद्र की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे सवारव को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share