उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई गाँव निवासी राम सजीवन का पुत्र राजू बाइक पर सवार होकर चाँदपुर थाना क्षेत्र गौरा गाँव अपनी ससुराल गया था।

वहाँ से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक पहुंची तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहरा बज गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!