उत्तर प्रदेश फतेहपुर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में बृहस्पतिवार को काम करते समय 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजगीर की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहरा मच गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी दुखी पासवान का 43 वर्षीय पुत्र शिवराज पासवान पेशे से राजगीर था। गुरुवार को वह अहमदपुर निवासी इकबाल पुत्र स्वर्गीय रज्जाक के घर पर दो मंजिला बारजे की रेलिंग पर प्लास्टर का काम कर रहा था। घर के पास से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। काम करते समय अचानक शिवराज उस लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और परिजनों को सूचना दी।

परिजन आनन-फानन में शिवराज को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता दुखी पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में मकान मालिक इकबाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि काम शुरू करने से पहले शिवराज ने इकबाल को चेताया था कि बिजली की लाइन घर के बेहद नजदीक से गुजर रही है, इसलिए सुरक्षा के लिए तारों को पाइप से कवर करा लिया जाए। लेकिन मकान मालिक ने उसकी बात अनसुनी कर दी और उसे काम करने को कह दिया। दुखी पासवान का आरोप है कि हादसे के बाद मकान मालिक मौके से फरार हो गया और शव को घंटों तक वहीं पड़ा रहने दिया। बाद में ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शिवराज को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!