उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव के समीप अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रीत होकर रोड पर गिरकर दोनो घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गाँव निवासी शिव करण का 28 वर्षीय पुत्र सुखराम सिंह और गाँव निवासी छोटू 24 वर्ष बाइक सवार होकर शहर किसी काम से आ रहे थे। जब इनकी बाइक चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गाँव के समीप पहुंचा तभी अचानक बाइक के सामने साइकिल सवार आ गया। उसको बचाने के प्रयास बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गई। जिससे दोनो युवक घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंची 102 एंबुलेंस के कर्मचारी प्रेम सिंह ने घयलो को इलाज के लिए अमौली सी.एच.सी पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!