उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन गाँव की मोड के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ऑटो को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी रामबहादुर का 30 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

रोज की भांति आज भी सवारी लेकर कौशांबी जनपद के अझुआ कस्बे छोड़ने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसका ऑटो कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कटोघन गांव की मोड पर पहुंचा तभी अज्ञात चार पहिया वाहन उसके ऑटो को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे ऑटो चालक सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!