उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाला बक्सरा गांव निवासी गंगा दीन का 18 वर्षीय पुत्र रोहित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गया था। वहां से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक गांव के समीप पहुंची
तभी अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिर गई। जिससे बाइक चालक रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बकेवर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं वही घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
