Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर रेवाड़ी गांव के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के गजपति खेड़ा गांव निवासी नौशाद अली का 26 वर्षीय पुत्र जीशान अली व गांव निवासी यूनुस का 27 वर्षीय पुत्र जुनैद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद किसी काम से आए थे।

जब उनकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर रेवाड़ी गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक रोड पर गिरकर गंभीर उसे घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राम सिंह व पायलट कुलदीप के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By