उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव में आज दोपहर में भैंस को पानी पिलाते समय भैंस ने गर्भवती महिला पर हमला कर उसको गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी जानकारी महिला के परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी अनुज कुमार की 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी प्रीति देवी आज दोपहर में घर में बंधी भैंस को पानी पिलाने गई थी।

तभी भैंस ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको अपने वाहन से इलाज के इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत को देखते हुए उसको महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share