उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के सिवली थाना क्षेत्र के मांडा गाँव निवासी 50 वर्षीय दिनेश के ससुर की तबियत खराब चल रही है। वह अपनी 45 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को बाइक पर सवार कर औंग थाना क्षेत्र के गनचौली गाँव अपनी ससुराल आ रहा था।

जब उसकी बाइक औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी सावित्री देवी चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

