G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के केवई गांव में ग्रामीण अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी ई-रिक्शे ने उसको जोरदार मार दिया, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी धरम सिंह का 55 वर्षीय पुत्र कमल सिंह घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी गांव में ई-रिक्शे ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से कमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share