उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव के समीप स्थित ईट भट्टे के पास अनियंत्रित बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलदातपुर के बस्तापुर गांव निवासी सोहन लाल का 21 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक गांव के बाहर ईट भट्टे भत्ते के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक अंकित घायल हो गया, हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सरकारी एम्बुलेंव को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेशन ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!