उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप बाइकों की भिडन्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार दो लोगो की हालत गम्भीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार

कोतवाली क्षेत्र के बबुल्लापुर मोहकमपुर गाँव निवासी छोटे लाल का 21 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार हथगांव थाना क्षेत्र के बिछहर गाँव निवासी राकेश की 40 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवारो में तीन लोग घायल हो गए घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार सुनील और सुशीला देवी की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं दूसरे सवारव को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनो को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!