उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीर मवई गाँव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टांडा गाँव निवासी अशोक का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश अपनी 55 वर्षीय माँ राज दुलारी को बाइक पर सवार कर थाना क्षेत्र में अपनी रिस्तेदारी जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के शीर मवई गाँव के।समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी राज दुलारी चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसेनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी मनमोहन व पायलेट चन्द शेखर के।साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!