G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के भरुही गांव में युवक अपने घर में लोहे की सीढी पर चढ़कर घर की लाइट सही कर रहा था। तभी वह बिजलीं के करंट की चपेट में आकर सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भरुही गाँव निवासी स्वर्गीय मंगली प्रसाद गुप्ता का 45 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता के घर की लाइट ठीक नहीं थी।

वह घर के अंदर लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। तभी वह बिजलीं के करंट की चपेट में आकर झुलस कर सीढ़ी से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share