G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मूसे नगर हथेमा गांव के समीप खेतों में काम करने गई युवती को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको एक गाँव मे फूंक-झाड के लिए लेकर गए। फायदा न होने पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुसे नगर हथेमा गांव निवासी राजेश की 18 वर्षीय पुत्री प्रीति देवी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई थी।

तभी उसको वहां किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया, सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको गाँव मे फूँक-झाड़ के लिए लेकर गए। वहाँ सफलता न मिलने पर अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share