उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के सैदपुर घूरी गाँव में फर्राटा पंखा की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। हादशे कि जानकारी होने पर जान परिजनों ने उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सैदपुर घूरी गांव निवासी मंगली का 42 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार शुक्रवार की रात कमरे में रखे फर्राटा को जैसे ही छुआ करंट की चपेट में आ गया।

जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

