उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में अनियंत्रित वाहन की टक्कर लगने से मिठाई दूकानदार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक लोडर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना से सम्बन्धित तहरीर मृतक के पुत्र की ओर से थाना में दी गई है। पुलिस को निखिल गुप्ता पुत्र देवेंद्र गुप्ता उर्फ रजोली गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार बीती शाम लगभग सात बजे देवेंद्र गुप्ता उर्फ रजोली गुप्ता अपनी मिठाई की दूकान बंद कर दूध लेने डेयरी जा रहा था। जैसे ही आंगनबाड़ी केंद्र के समीप पहुचां तभी पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने आकर उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह वाहन के अगले टायर के नीचे आकर गम्भीर रूप से लहूलुहान (घायल) हो गया। जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने देवेंद्र गुप्ता उर्फ रजोली गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत था। आज मृतक के पुत्र निखिल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर वाहन को बकेवर पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। घटना की जांच उपनिरीक्षक रमेश राय कर रहे हैं। घटना के बाद से फरार चालक राजू पासी उर्फ पप्पू पुत्र पुत्तन निवासी बकेवर बुजुर्ग की तलाश कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!