G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव की रहने वाली एक महिला ने दमन-दीव में संदिग्ध अवस्था में आत्महत्या कर लिया। महिला का शव देख पति के होश उड़ गए। महिला के स्वजनों ने पति पर महिला को मार डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार महावतपुर असहट गांव निवासी दिनेश अपनी पत्नी शबनम निषाद के साथ दमनदीप में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह काम पर गया हुआ था। देर शाम जब वह काम से कमरे में पहुंचा तो पत्नी मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली। महिला को मृत देख उसके होश उड़ गए और उसने फोन कर अपने परिजनों से बात बताई। दिनेश के भाई जगरूप निषाद ने बताया कि भाई दिनेश की शादी बांदा जनपद के मरका गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह अपनी पत्नी को लेकर मजदूरी के लिए दमनदीप चला गया। काफी दिनों से वह दोनों वही रह रहे थे। शुक्रवार को फोन पर उसकी पत्नी शबनम की मौत की सूचना मिली है। वहीं मृतक नव विवाहिता के स्वजनों ने पति पर नव विवाहिता को मार डालने का आरोप लगाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share