G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कटरा गांव के समीप आज दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक रोड पार कर रही गाय से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार झब्बापुर गांव निवासी लखन राज पूत का 19 वर्षीय पुत्र रवि राजपूत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कटरा गाँव के समीप पहुंची, तभी अचानक रोड पर एक गाय आ गई।

बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण बाइक गाय से टकरा गई। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share