Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाँम थाना क्षेत्र के आधारी का पुरवा गाँव के समीप ई-रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसका इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलालपुर गाँव निवासी सुरेश चंद का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से निकला था।

वापस घर जाते समय जब उसकी बाइक आधारी का पुरवा के समीप पहुंची तभी ई-रिक्शे ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By