G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गयाम जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी श्याम लाल का 25 वर्षीय पुत्र. गगन सिंह बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास के समीप पहुंची। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर घायल हो गया। फोन कर घटना की सुचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share