Spread the love

उत्तर प्रदेशनफतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के डड़ीवा गांव के समीप खेतों में काम करने गई युवती को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डड़ीवा गांव निवासी गेंदा लाल की 22 वर्षीय पुत्री गुरमीत देवी गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी उसको वहां किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया, सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवती की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By