उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में विवाहिता की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सहिली गाँव निवासी अवधेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी साधना सिंह की तबियत खराब थी। मायके वाले उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गाँव निवासी मृतिका के पिता अनूप सिंह ने बताया हमने अपनी पुत्री की शादी 2 मार्च 2025 को मलवा थाना क्षेत्र के सहिली गाँव निवासी अवधेश कुमार के साथ किया था। बेटी इस समय 7 माह की गर्भवती उसकी तबियत खराब थी। उसके ससुराल वालो ने उसका इलाज नही कराया और मायके वलो के मोबाईल नम्बर भी ब्लॉक कर दिए थे। हम लोग 24 अक्टूबर को उसकी ससुराल आए उसको लेकर अपने घर आये और इलाज कराने लेकर अस्पताल जा रहे थे रास्ते मे उसकी मौत हो गई। उसको ससुराली जनों द्वारा पैसे के लिए टार्चर भी किया जाता था। दामाद पुलिस विभाग में सिपाही था एक साल से अधिक समय से रेप व एससी एसटी एक्ट में निलंबित चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share