उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खण्ड धाता क्षेत्र के गलेहरा नहर कोठी में भारत रत्न, अखंड भारत के निर्माता व लौहपुरुष सरदार बल्लभ पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल व कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व प्रधान चंद्रशेखर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रवक्ता प्रेम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में किसान नेता नरसिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुख राज नारायण सिंह राजू एवं वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। कौशाम्बी, प्रयागराज, चित्रकूट जनपद से भी लोगों ने आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं चरणों में पुष्पांजलि के साथ हुआ। मंचासीन सभी वक्ताओं ने सरदार पटेल के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल त्याग के प्रतिमूर्ति थे, उन्होंने भगवान राम जैसे सिंहासन की इच्छा ना करते हुए सिर्फ लोगों के दुख दर्द को दूर करने के लिए कार्य को चुना। उनकी कुशाग्र बुद्धि की प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने तमाम अभाव के बीच लंदन में बहुत कम समय में बैरिस्टर की उपाधि सर्वाधिक अंकों के साथ प्राप्त की। बारदोली आंदोलन की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसानों के बढ़े हुए लगान को लेकर हुई हड़ताल में एक ऐसी स्थिति पैदा कर दी कि अंग्रेज सरकार को झुकना पड़ा और उन्हें महिलाओं द्वारा सरदार की उपाधि भी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत बनाने में अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सरदार पटेल ने कुल 562 रियासतों का एकीकरण बिना किसी रक्तपात के अपने बौद्धिक चातुर्य के बल पर किया। सरदार पटेल स्वतंत्रता संगाम के नायकों और गरीब लोगों के मुकदमे लड़ते थे। ताकि गरीबों को न्याय दिलाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान किसान नेता नरसिंह पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम भविष्य में भी इसी स्थान पर हर वर्ष 31 अक्टूबर को मनाया जाता रहेगा तथा मुख्य अतिथि सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल से मांग रखी के क्षेत्र में कहीं भी सरदार पटेल की प्रतिमा नहीं है अतः इस स्थान पर सरदार पटेल की एक मूर्ति स्थापित कराई जाय। वहीं मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सर्व प्रथम जाति की जनगणना की बात कही थी लेकिन आज तक दुबारा जाति जनगणना नहीं हो पाई। हमारे देश पशु पक्षियों, जानवरों की जनगणना होती है फिर जाति जनगणना क्यों नहीं हो सकती। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हनुमंत सिंह, नारायण सिंह पटेल, राज नारायण सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धाता, विजय प्रताप सिंह सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जवाहर सिंह कौशांबी, सत्येंद्र सिंह पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कवि सतेन्द्र सिंह प्रखर, राघवेंद्र सिंह एडीओ, राजू बाबू सिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक, त्रिलोक सिंह, विवेक सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, हर्षवर्धन सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्लॉक इकाई, त्रिलोक सिंह, ईश्वर शरण सिंह शिक्षक संघ अध्यक्ष ब्लॉक इकाई, रेखा सरोज नगर पंचायत अध्यक्ष, अरिमर्दन सिंह पूर्व निदेशक जन सूचना निदेशालय, गया प्रसाद सिंह मंझा, विजय बहादुर सिंह, संगीता राज पासवान, भोला सिंह, अजीत चांसलर, आस्था सिंह पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंहपटेल, लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, चिराग पटेल (गुजरात), ओम प्रकाश गिहार पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परमहंस, विनय सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य, दिलीप सिंह, केतकी सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By