उत्तर प्रदेश फतेहपुर।जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सावर खंती में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के खुशवंत राय नगर मोहल्ला निवासी नरेंद्र मिश्रा का 30 वर्षीय पुत्र शुभांनशु मिश्रा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरयानी गांव के समीप पहुंची। तभी अनियंत्रित होकर खंती में गिर गई जिससे बाइक चालक शुभांनशु मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!