G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सातों जोगा मोगरी बाग के समीप नहर की पटरी पर लगे पेड़ पर अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने जब अधेड़ को फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मृतक के परिजन और पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सांतो जोगा गांव निवासी रघुनाथ सिंह का 50 वर्षीय पुत्र दशरथ सिंह ने गाँव के समीप स्थित मोगरी बाग के पास नहर की पटरी पर लगे पेड़ पर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने जब उसको फाँसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घटना की सूचना मृतक के परिजन और पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share