उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव में बालक अपने घर के समीप खेल रहा था। तभी रास्ते से निकले ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी मौत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी पप्पू का 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस गांव में अपने घर के समीप खेल रहा था। तभी ट्रैक्टर से गांव में आई धान कुटाई करने की पालेशर मशीन के ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया हादशे के बाद से मृतक की मां छाया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!