उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट गांव के रजी उल्ला का 19 वर्षीय पुत्र कामरान उल्ला, राशिद के घर से दावत खाकर अपने घर जा रहा था। तभी कोट गांव के बाहर ईदगाह मोड़ के समीप स्कार्पियो ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार कामरान गम्भीर रूप से घायल हो गया। साथ में बाइक सवार दो बच्चियां छिटककर दूर जा गिरी दोनों बच्चियां घायल हो गई। वहीं कामरान को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। कामरान अपने माता पिता के साथ किसानी का काम देखता था साथ ही ट्रैक्टर चलाता था। मौत की जानकारी होने पर मां सलमा बेगम, पिता रजी उल्ला व दोनों भाइयों के रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है प्राप्त होते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!