उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के कस्बे में हार्डवेयर दुकानदार ने दुकान के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालूगंज मोहल्ला निवासी स्वर्गीय छोटेलाल का 40 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रकाश उर्फ दीपू सोनकर जो कस्बे में हार्डवेयर की दुकान किए हुए था। उसने सन्दिग्ध अवस्था में अपनी दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!