उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मेवली गाँव में नव विवाहित की संदिग्ध अवस्था में हालत बिगड़ गई जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी बवांरा गांव निवासी स्व. जगन्नाथ की 34 वर्षीय पुत्री अनूपा देवी की शादी मलवा थाना क्षेत्र के मेंवली गांव निवासी राजेश के साथ 17 मई 2025 को संपन्न हुई थी। जिसकी संदिग्ध अवस्था में अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!