उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में आज इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में जिला अस्पताल के मरीजों हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। डॉ अनुराग ने एक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, मास्क 13500, पल्स ऑक्सिमीटर 42, ऑक्सीजन कैनुला 100 प्रदान किया। डॉ अनुराग ने बताया कि यह सारी सामग्री इंडियन रेडक्रास सोसाइटी स्टेट ब्रांच लखनऊ से प्राप्त हुई है। जिसे उनके द्वारा सदर अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश कुमार को सौंपा गया। डॉ अनुराग द्वारा बताया गया कि एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर टीबी अस्पताल को भी दिया जा चुका है।सीएमओ व सीएमएस द्वारा डॉ अनुराग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का उत्साहवर्धन करते हुए आज के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मधुराज विश्वकर्मा, ऋतिक विश्वकर्मा सहित प्रमुख सहयोगी अशोक शुक्ल संयोजक, कौशल कुमार श्रीवास्तव सह संयोजक रक्तसंचरण समिति, चैतन्य कुमार संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share