उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में दो बाइको की जोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में मंगलवार को दिन में करीब 2:30 बजे दो बाइको की ज़ोरदार भिडन्त हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार 30 वर्षीय विजय शर्मा पुत्र पुत्तन शर्मा उसकी 28 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी कोतवाली क्षेत्र के जरौली निवासी घायल हो गए। घायल दंपति को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में बताया गया कि विजय शर्मा अपनी पत्नी प्रियंका देवी शर्मा के साथ बाइक द्वारा खजुहा कस्बा बाजार करने आया था और बाजार करने के बाद वापस घर जाते समय खजुहा कस्बे में ही दूसरे बाइक सवार से भिडन्त हो गई।जिसके चलते विजय शर्मा और उनकी पत्नी प्रियंका देवी शर्मा घायल हो गए टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

